Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अहमदाबाद से लंदन जानेवाली उड़ान रद्द, एयर इंडिया का दावा :ऑपरेशनल कारणों से री-शिड्यूल करना पड़ा

अहमदाबाद से लंदन जानेवाली उड़ान रद्द, एयर इंडिया का दावा :ऑपरेशनल कारणों से री-शिड्यूल करना पड़ा

Ahmedabad News: भीषण विमान हादसे के बाद से एयर इंडिया की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। मंगलवार को अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा है। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या अक-159, बोइंग 788, जो अहमदाबाद से दोपहर 1:10 बजे लंदन के लिए उड़ान भरनेवाली थी, रद्द कर दी गयी।
जानकारों ने दावा किया कि उड़ान भरने से कुछ घंटे पहले ही विमान में तकनीकी खराबी देखी गयी। अच्छी बात यह है कि समय रहते इस खराबी को पकड़ लिया गया। इसके बाद फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। लंदन जानेवाले कई यात्री हवाई अड्डे पर फंसे रहे।
यात्रियों को बताया गया कि मौजूदा फ्लाइट रद्द कर दी गयी और 17 जून की फ्लाइट री-शेड्यूल की गयी है। यात्रियों को 19 जून की फ्लाइट दी जा रही है।
हालांकि, एयर इंडिया की तरफ से जारी अधिकृत जानकारी में इस बात से इनकार किया गया है कि तकनीकी कारणों से अहमदाबाद से लंदन जानेवाली फ्लाइट रद्द की गयी। एयर इंडिया के मुताबिक “अहमदाबाद से गैटविक के लिए उड़ान संख्या अक159 को आज विमान की अनुपलब्धता के कारण रद्द कर दिया गया है, न कि किसी तकनीकी खराबी के कारण, जैसा कि दावा किया गया था।”

एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि “हमने उन्हें उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। हम होटल में ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं और यात्रियों द्वारा विकल्प चुनने पर रद्दीकरण या पुनर्निर्धारण पर पूर्ण धनवापसी की पेशकश भी कर रहे हैं।”

Share this:

Latest Updates