Rudraprayag/Guptkashi News : केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी के पास बुधवार को हुए भूस्खलन में दो पालकी मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गौरीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना सुबह करीब 11:20 बजे घटी, जब अचानक पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने लगे। इससे कई डंडी-कंडी संचालक और यात्री चपेट में आ गये, जिनमें से कुछ नीचे खाई में गिर गये।उन्होंने बताया कि एसूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें सक्रिय हो गईं और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू टीमों ने घायलों को खाई से बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार कराया, जिसके बाद उन्हें तत्काल गौरीकुंड अस्पताल भिजवाया। तीन घायलों में एक महिला को हल्की चोटें और दो पुरुषों को गम्भीर चोट आयी है। प्रशासन ने घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इस हादसे में दो डंडी कंडी संचालको की मृत्यु हो गयी।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

Share this:


