Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केदारनाथ हेली सेवा सातवें दिन भी ठप, श्रद्धालु लौटे बैरंग

केदारनाथ हेली सेवा सातवें दिन भी ठप, श्रद्धालु लौटे बैरंग

Rudraprayag News: गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी से सातवें दिन भी केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा संचालित नहीं हो सकी। इससे बाबा केदारनाथ के दर्शन की आकांक्षा लेकर पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु बिना दर्शन किये ही लौटने को मजबूर हो गये।
केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी। उन्होंने बताया कि रविवार को सभी हेली कम्पनियों के वापस लौटने की सम्भावना है।
शनिवार को सुबह से ही केदारनाथ सहित केदारघाटी में हल्का कोहरा छाया रहा, जिस कारण गुप्तकाशी से ट्रांस भारत, फाटा व शेरसी से पवन हंस, ग्लोबल वेक्ट्रा, हिमालयन हेली और एरौ हेली कम्पनी के हेलीकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी। इस दौरान इन कंपनियों के पास कुल 658 टिकट बुक थीं, जिन्हें रद्द कर दिया गया।
हेलीकॉप्टर का संचालन नहीं होने से बाबा केदार के दर्शनों को आये ज्यादातर श्रद्धालु बैरंग ही अपने घरों को लौट गये। बीते 15 जून से हेली कम्पनियों के हेलीकॉप्टर अपने-अपने हेलिपैड पर खड़े हैं।

Share this:

Latest Updates