Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

योग केवल कसरत नहीं, जीवन को बदलनेवाली भारतीय विद्या है : डॉ इरफान अंसारी

योग केवल कसरत नहीं, जीवन को बदलनेवाली भारतीय विद्या है : डॉ इरफान अंसारी

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल के स्वास्थ्य मंत्री

11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिरसा मुंडा फन पार्क में भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

Ranchi news : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का सपना है कि झारखंड एक स्वस्थ राज्य बने और स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में निरन्तर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि “योग न केवल हमें ऊर्जावान बनाता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, शांति और सामंजस्य भी लाता है। यदि हर नागरिक प्रतिदिन कुछ मिनट योग करे, तो न केवल उसका जीवन, बल्कि पूरा समाज स्वस्थ और समृद्ध बन सकता है। डॉ. अंसारी ने शनिवार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क में आयोजित भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम में स्वयं भाग लेकर उपस्थित जनसमूह को योग के लाभ और महत्त्व के बारे में जागरूक किया। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योगप्रेमियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

योग से मन, शरीर और आत्मा के बीच बनाता है संतुलन

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है, जो मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाता है। आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में योग मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य का सबसे प्रभावी माध्यम है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पारम्परिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा दे रही है।

योग हमारी परम्परा का अभिन्न अंग, हमें नयी पीढ़ी तक है पहुंचाना

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि योग हमारी परम्परा का अभिन्न अंग है, जिसे हमें नयी पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि पूर्वी जेल रोड, रांची में आम लोगों के लिए राज्य स्तरीय योग केन्द्र संचालित है। कक्षा 06 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य के 745 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लगभग 1000 योग प्रशिक्षक कार्यरत हैं। पुरुष प्रशिक्षक द्वारा प्रति माह 32 योग सत्र और महिला प्रशिक्षक द्वारा 20 योग सत्र आयोजित किये जा रहे हैं। 50 बिस्तरों वाले धन्वंतरि आयुष अस्पताल का निर्माण पूर्वी सिंहभूम और रांची में किया जा रहा है।10 चलंत आयुष अस्पताल, पंचकर्म केन्द्र, और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विशेष आयुष कैम्प की योजना पर कार्य प्रगति पर है।

कार्यक्रम में रांची विधायक सीपी सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि योग दिवस एक वैश्विक उत्सव बन चुका है। झारखंड सरकार का यह प्रयास सराहनीय है और हमें योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार, अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. डी के शाही, आयुष निदेशक सीमा कुमारी उदयपुरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गण्यमान्य व्यक्तित्वों ने भी भाग लिया।

1000048790

Share this:

Latest Updates