Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

स्पेन से पाकिस्तान आईं दो बहनों के मर्डर का मामला गरमाया, पुलिस ने कहा- यह रूटीन क्राइम या ऑनर किलिंग नहीं…

स्पेन से पाकिस्तान आईं दो बहनों के मर्डर का मामला गरमाया, पुलिस ने कहा- यह रूटीन क्राइम या ऑनर किलिंग नहीं…

Pakistan (पाकिस्तान) में दो बहनों (आरजू और अनीसा) के Murder का मामला गरमाया हुआ है। अब पुलिस ने कातिलों को गिरफ्तार कर गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। दोनों युवा बहनें पाकिस्तानी मूल की स्पेनिश नागरिक थीं। तीन दिन पहले उनकी लाशें उनके ही घर में मिलीं। देश में गुस्से की लहर थी। अब पुलिस ने लड़कियों के परिवार और ससुराल पक्ष के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें इन दोनों की सास और पति भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में इस तरह का मामला पहले कभी सामने नहीं आया, यह रूटीन क्राइम या किलिंग नहीं है।

पाकिस्तान में गुजरात नाम का है जिला

पाकिस्तान में गुजरात नाम का जिला है। यह मामला वहीं का है। पुलिस के मुताबिक- शुक्रवार को एक घर में दो कत्ल होने की जानकारी मिली। हमारी टीम जब मौके पर पहुंची तो एक कमरे से दो लड़कियों की लाशें मिलीं। पहली नजर में साफ था कि दोनों की गोली मारकर हत्या की गई थी। गोली मारने से पहले उन्हें बेरहमी से टॉर्चर किया गया था। इसकी पुष्टि बॉडीज पर मिले निशानों से हुई। इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हम इसे रूटीन क्राइम नहीं कह सकते और न यह ऑनर किलिंग है। इसकी वजह अजीब है और यह सीधे तौर पर विदेश में बसने के लालच से जुड़ी है।

 आरजू और अनुसार

मारी गई दोनों बहनों के नाम आरजू अब्बास (21) और अनीसा अब्बास (23) हैं। पिछले साल यह दोनों स्पेन से घूमने के लिए अपने चाचा के घर पाकिस्तान आईं। परंपरा के नाम पर इन दोनों की जबरिया शादी दो चचेरे भाईयों से करा दी गई। शादी के बाद ससुराल और घरवालों ने शर्त यह रखी कि दोनों बहनें स्पेन के कानून का फायदा उठाते हुए अपने-अपने शौहर को वहां का वीजा दिलाएंगी। मकसद साफ था कि पाकिस्तान से निकलकर उनके शौहर स्पेन में ऐश-ओ-आराम की जिंदगी गुजर करेंगे और वहां से कुछ पैसा पाकिस्तान में अपने परिवार को भी भेजेंगे।

अनीसा का पति भी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक- ससुराल वालों और लड़कियों के चाचा को लग रहा था कि अनीसा और आरजू जानबूझकर वीजा प्रॉसेस को डिले कर रही हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो दोनों लड़कियां चाहती ही नहीं थीं कि उनके शौहर उनके साथ स्पेन शिफ्ट हों। इसी बात से परिवार और ससुराल के लोग नाराज थे। इस मसले पर उनकी अनीसा और आरजू से कई बार बहस भी हुई। आखिर में बहस का नतीजा दोनों बहनों के बेरहमी से कत्ल के रूप में सामने आया। अनीसा की शादी तो चाचा के बेटे से कराई गई थी। अब इस चाचा और उसकी पत्नी के अलावा अनीसा के पति को भी गिरफ्तार किया गया है।

तलाक चाहती थीं अनीसा और आरजू

एक पुलिस अफसर के मुताबिक- आरजू और अनीसा अपने-अपने शौहरों को साथ नहीं ले जाना चाहती थीं। वो यूरोप में पली-बढ़ी और आजाद ख्याल थीं। वो चाहती थीं कि शादी भले ही जबरिया हो गई हो, लेकिन अब उन्हें तलाक मिल जाए। दूसरी शादी के लिए इन बहनों ने पाकिस्तानी मूल के ही दो दूसरे लड़के पसंद कर लिए थे, जो पहले से ही स्पेन में रहते हैं। परिवार वाले इसके सख्त खिलाफ थे। गौरतलब है कि पिछले साल ब्रिटिश मूल की एक महिला का पाकिस्तान में उसके रिश्तेदारों ने कत्ल कर दिया था। यह महिला पाकिस्तान में अपनी प्रॉपर्टी बेचने आई थी। इसके पहले अमेरिका से पाकिस्तान आई एक महिला का हाईवे पर रेप और कत्ल किया गया था। रेप उसके बच्चों का बंधक बनाकर किया गया था।

Share this:

Latest Updates