Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘शब्दों के बाजीगर’ शशि थरूर ने हमें फिर सिखाया एक नया शब्द, रेल मंत्रालय पर कटाक्ष के दौरान…

‘शब्दों के बाजीगर’ शशि थरूर ने हमें फिर सिखाया एक नया शब्द, रेल मंत्रालय पर कटाक्ष के दौरान…

Congress (कांग्रेस) के दिग्गज नेता और तिरुअनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने फिर हमें एक अंग्रेजी के नए शब्द से परिचय कराया है। टि्वटर यूजर्स के पूछने पर उन्होंने इसके अर्थ को भी स्पष्ट कर दिया है। गौरतलब है कि समय-समय पर लोगों का अंग्रेजी शब्दकोश ज्ञान वह बढ़ाते रहते हैं। शशि थरूर अपनी बेहतरीन अंग्रेजी और दुर्लभ शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए उन्हें शब्दों का बाजीगर कहना उचित होगा।

रेल यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों की छूट बहाल हो

शशि थरूर ने कठिन उच्चारण वाले अंग्रेजी शब्द ‘क्यूमोडोकुनक्वीज़’ का उपयोग करते हुए रेल मंत्रालय पर किसी भी तरह से कमाई करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने 22 may को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने रेल यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट को दोबारा लागू करने की मांग करते हुए रेल मंत्रालय पर ‘क्यूमोडोकुनक्वीज’ शब्द के जरिए कटाक्ष किया। थरूर के इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने उनसे शब्द का मतलब भी पूछा। इस शब्द का अर्थ ‘ किसी भी संभव तरीके से पैसा कमाना होता है।’’ 

रेल मंत्री का दिया गया तर्क

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा हाल ही में की गई घोषणा के जवाब में शशि थरूर का तंज आया है। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से ही रेल यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट निलंबित है और उसे दोबारा लागू करने की मांग की जा रही है। वैष्णव ने कहा कि रेलवे पहले से ही रियायती दर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, “परिचालन खर्चों के लिए खर्च किए गए प्रत्येक ₹100 के लिए, रेलवे एक यात्री से केवल ₹45 एकत्र करता है। हमें रेलवे को परिवहन का एक स्थायी साधन बनाए रखने में योगदान देना होगा।”

Share this:

Latest Updates