Ranchi News: केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। धमकी देने वाले ने मैसेज कर उन्हें गोली मारने की बात कही है। मामला संज्ञान में आने के बाद रांची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
रांची पुलिस के अनुसार केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जिस नम्बर से धमकी दी गयी है, रांची पुलिस का साइबर सेल उसका डिटेल खंगाल रही है। फिलहाल, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री दिल्ली में हैं।
उल्लेखनीय है कि संजय सेठ को धमकी दी जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिसम्बर 2024 में भी संजय सेठ को धमकी दी गयी थी। उनसे टेक्सट मैसेज के जरिये 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी।
केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Share this:


