Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मणिपुर में सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में बरामद किया 90 आग्नेयास्त्र, 728 गोला-बारूद

मणिपुर में सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में बरामद किया 90 आग्नेयास्त्र, 728 गोला-बारूद

Imphal News: मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सेना और असम राइफल्स के संयुक्त बल ने राज्य के घाटी के जिलों में कई ठिकानों से बड़ी संख्या में अवैध रूप से आग्नेयास्त्रों, गोला-बारूद, विस्फोटकों और युद्धक सामग्री, जिनमें 90 आग्नेयास्त्र और 728 राउंड गोला-बारूद बरामद किया है। सामान्य और गृह विभाग के शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने हिंसाग्रस्त घाटी में भारी मात्रा में अवैध हथियारों के जखीरे को नष्ट करने के इस अभियान को एक बड़ी सफलता बताया है।
इंफाल स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) कबीब के. ने बताया कि यह अभियान शनिवार तड़के विशेष खुफिया सूचना के आधार पर चलाया गया था। सूचना मिली थी कि राज्य के घाटी जिलों की सीमा से लगे घने जंगलों में बड़ी संख्या में आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री जमा है। खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त बलों ने आज सुबह इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों की सीमा से लगे घने जंगलों में एक संयुक्त अभियान चलाया। अभियान में आग्नेयास्त्रों, गोला-बारूद, विस्फोटकों और युद्धक सामग्री में कुल 90 आग्नेयास्त्र और 728 राउंड गोला-बारूद बरामद किया गया।

Share this:

Latest Updates