Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारतीय अर्थव्यवस्था ठप है, पूरी दुनिया जानती, पीएम भी इसे मान लें: राहुल गांधी

भारतीय अर्थव्यवस्था ठप है, पूरी दुनिया जानती, पीएम भी इसे मान लें: राहुल गांधी

New Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क (टैरिफ) लगाये जाने की घोषणा और भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकॉनमी’ कहे जाने को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ठप पड़ी है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री इस सच्चाई को मानने को तैयार नहीं हैं।राहुल गांधी ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि ट्रम्प ने केवल सच्चाई को उजागर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है और यह सब उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है। उन्होंने विदेश नीति पर भी सरकार को घेरा और कहा कि सरकार इसे ‘जीनियस फॉरेन पॉलिसी’ कहती है, जबकि अमेरिका भारत पर आरोप लगा रहा है, चीन सीमा पर आक्रामक है और पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी देश खुल कर नहीं बोल रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जब पूरी दुनिया में भारत डेलिगेशन भेजता है, तब भी पाकिस्तान का कोई देश निन्दा क्यों नहीं करता?नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पाकिस्तान के तत्कालीन जनरल और वर्तमान में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, जिस पर भारत में आतंकी हमले कराने के आरोप हैं, उनके साथ ट्रम्प लंच कर रहे हैं और सरकार इसे अपनी कूटनीतिक सफलता बता रही है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने कई बार कहा है कि उन्होंने संघर्ष विराम कराया है और पांच जहाज गिराये गये। फिर भी सरकार इस पर कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दे रही है?

Share this:

Latest Updates