Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ब्रिटेन और अमेरिका ने 5852 भारतीयों को किया निर्वासित

ब्रिटेन और अमेरिका ने 5852 भारतीयों को किया निर्वासित

New Delhi News: बीते पांच साल में अमेरिका एवं ब्रिटेन से 5852 भारतीयों को अवैध प्रवासन के मामले निर्वासित किया गया है, जिसमें वर्ष 2025 में दोनों देशों से निर्वासित 1834 लोग शामिल हैं।
विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की सदस्य कनिमोझी और तृणमूल कांग्रेस की सदस्य माल राय के सवाल के जवाब में विदेश राज्यमंत्री ने बताया कि बीते 5 साल (2020-2024) के दौरान ब्रिटेन ने 311 और अमेरिका ने 5541 भारतीयों को निर्वासित किया है। इसके अलावा वर्ष 2025 में ब्रिटेन ने अब तक 131 और अमेरिका ने 1703 भारतीयों को निर्वासित किया है। उन्होंने बताया कि अमेरिका से इस वर्ष निर्वासित किए गए लोगों में 1562 पुरुष और 141 महिलाएं हैं।

राज्यवार विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि निर्वासित भारतीयों में सर्वाधिक पंजाब- 620, हरियाणा- 604, गुजरात-245, उत्तर प्रदेश-38, गोवा-26, महाराष्ट्र-20, दिल्ली-20, तेलंगाना-19, तमिलनाडु-17, आंध्र प्रदेश-12, उत्तराखंड-12, हिमाचल प्रदेश-10, जम्मू एवं कश्मीर-10, केरल-8, चंडीगढ़-8, मध्य प्रदेश-8, राजस्थान-8, पश्चिम बंगाल-6, कर्नाटक-5, ओडिशा-1, बिहार-1, झारखंड-1 हैं। जबकि 6 लोगों के बारे में अभी कोई विवरण नहीं है।

Share this:

Latest Updates