Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सांसदों के लिए 184 नये फ्लैटों का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन, आवास की कमी होगी दूर

सांसदों के लिए 184 नये फ्लैटों का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन, आवास की कमी होगी दूर

सांसदों के लिए 184 नये फ्लैटों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया उद्घाटन, आवास की कमी होगी दूर
New Delhi News प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए बनाये गये 184 नये टाइप-श्कक बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे सांसदों के ईज आॅफ लिविंग में सुधार और सरकारी खर्च में कमी की दिशा में अहम कदम बताया। इस परिसर के चार टावर हैं। इसके नाम देश की प्रमुख नदियों कृष्णा, गोदावरी, कोसी और हुगली पर रखे गये हैं।

प्रधानमंत्री ने इसके लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हाल ही में कर्तव्य पथ पर केन्द्रीय सचिवालय ‘कर्तव्य भवन’ का लोकार्पण हुआ था और अब सांसदों के लिए यह नया आवास परिसर तैयार हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि टावर के नाम नदियों के नाम रखने की परम्परा देश की एकता को मजबूत करती है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि नये आवास पुराने सांसद भवनों की जर्जर स्थिति से मुक्ति देंगे। पहले सांसदों को बार-बार आवास सम्बन्धी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब वे इन समस्याओं से मुक्त होकर जनता की समस्याओं के समाधान में अधिक समय और ऊर्जा लगा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि पहली बार सांसद बननेवालों को दिल्ली में आवास आवंटन में आनेवालीं कठिनाइयों को भी यह परियोजना दूर करेगी। इन बहुमंजिला इमारतों में 180 से अधिक सांसद एक साथ रह सकेंगे। प्रधानमंत्री ने बताया कि पहले कई मंत्रालय किराये की इमारतों में चलते थे, जिन पर हर साल करीब 1,500 करोड़ रुपये खर्च होते थे। सांसद आवास की कमी भी सरकारी खर्च बढ़ाती थी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 तक लोकसभा सांसदों के लिए एक भी नया आवास नहीं बना था, जबकि 2014 के बाद इसे मिशन मोड में लिया गया। अब तक इन फ्लैटों समेत लगभग 350 सांसद आवास बनाये जा चुके हैं, जिससे जनता का पैसा बच रहा है। उन्होंने इस निर्माण में जुड़े इंजीनियरों और श्रमिकों की मेहनत की सराहना की।
उन्होंने कहा कि इन आवासों में सतत विकास के मानकों का पालन किया गया है और यह परिसर स्वच्छता व एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना का प्रतीक बनेगा। प्रधानमंत्री ने सांसदों से परिसर में स्वच्छता प्रतियोगिता और विभिन्न राज्यों के त्योहारों के सामूहिक आयोजन की अपील की।

बिरला ने संसदीय ढांचे को मजबूत करने के प्रधानमंत्री के विजन को सराहा
नयी दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों के लिए नवनिर्मित 184 फ्लैटों के उद्घाटन कार्यक्रम में संसदीय ढांचे को मजबूत करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन की सराहना की। उन्होंने नये आवासीय परिसर के उद्घाटन तथा संसद सदस्यों और जनता के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा विकसित करने की निरन्तर प्रतिबद्धता के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
ओम बिरला ने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में कई महत्त्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिनमें नये संसद भवन का समय पर निर्माण, कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की स्थापना और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, पुलिस स्मारक, भारत मंडपम, यशोभूमि और कर्तव्य भवन जैसे ऐतिहासिक भवनों का निर्माण और विकास शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन से प्रेरित होकर पिछले 11 वर्षों में लोकसभा सदस्यों के लिए रिकॉर्ड 344 नए आवास बनाये गये हैं। नवनिर्मित परिसर में कोसी, कृष्णा, गोदावरी और हुगली नामक चार टावर भारत की सांस्कृतिक समृद्धि, विविधता और एकता का प्रतीक हैं। आधुनिक निर्माण तकनीक के उपयोग और नियमित निगरानी से यह परियोजना समय पर पूरी हुई। इसके निर्माण में लगभग 46 करोड़ रुपये की बचत भी की गयी है।
बिरला ने कहा कि इन आवासों के निर्माण का कार्य पूरा होने से अब लोकसभा सदस्यों के लिए संसद भवन के पास पर्याप्त आवास सुविधा उपलब्ध हो गयी है, जिससे आवंटन में विलम्ब नहीं होगा। इससे सांसद अपने संसदीय कर्तव्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अधिक कुशलता से काम कर सकते हैं। लोसभा अध्यक्ष ने लोकसभा सचिवालय, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, सीपीडब्ल्यूडी के साथ ही उन इंजीनियरों एवं कर्मचारियों की सराहना भी की जिनके समर्पित प्रयासों से परियोजना समय पर पूरी हुई।
उन्होंने बताया कि सभी सुविधाओं से परिपूर्ण आवासीय परिसर के रूप में डिजाइन की गयी इस परियोजना में ग्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है और यह घर 3-स्टार रेटिंग मानकों और राष्ट्रीय भवन संहिता-2016 के अनुरूप है। इसकी विशेषताओं में ऊर्जा-कुशल प्रणालियां, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन, भूकंपरोधी संरचना, दिव्यांगजनों के अनुकूल सुविधाएं और मजबूत सुरक्षा प्रणालियां शामिल हैं। बिरला ने बताया कि प्रत्येक इकाई में आवासीय और आधिकारिक प्रयोजनों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। इसके साथ ही कार्यालय क्षेत्र, कर्मचारियों के आवास और सामुदायिक केन्द्र जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करायी गयी हैं।
इस कार्यक्रम में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू, आवास समिति (लोकसभा) के सभापति डॉ. महेश शर्मा, संसद सदस्य और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
00000000000000000000

Share this:

Latest Updates