Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों का लगा रहा तांता

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों का लगा रहा तांता

लोगों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिल कर जतायीं गहरी संवेदनाएं, सभी ने “गुरुजी” को जननायक के रूप में किया याद

Ranchi news : स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग सोमवार को नेमरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर लोगों ने स्मृति-शेष ‘गुरुजी’ की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। ‘गुरुजी’ को श्रद्धांजलि देनेवालों में आम और खास ; सभी लोग शामिल थे। मौके पर लोगों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।

मालूम हो कि स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के ‘श्राद्ध कर्म’ के आज सातवें दिन सुबह से ही उनके नेमरा स्थित पैतृक आवास  में उन्हें श्रद्धांजलि देनेवालों का तांता लगा रहा।

Shibu Soren

अलग झारखंड राज्य के निर्माण में “गुरुजी” का अतुलनीय योगदान

स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए लोगों ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण में ‘गुरुजी’ का अतुलनीय योगदान रहा। झारखंडवासी सदैव उनका ऋणी रहेंगे। ‘गुरुजी’ ने अपना जीवन आदिवासी, गरीब, दलित, शोषित, वंचित एवं उपेक्षित समुदाय के उत्थान के लिए समर्पित किया। स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष, आदर्श एवं उनके द्वारा दिखाये रास्ते राज्यवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरा देश ‘गुरुजी’ को हमेशा जननायक के रूप में याद रखेगा।

स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों में राज्य के मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, पूर्व मंत्री, सांसद एवं विधायकगण सहित कई गण्यमान्य लोग शामिल थे।

1000148975

मुख्यमंत्री ने परिजनों संग ‘सात कर्म’ के पारम्परिक विधान का किया निर्वहन

रांची : स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पारम्परिक श्राद्ध कर्म का सोमवार को सातवां दिन रहा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने परिजनों संग दिवंगत की आत्मा की शांति हेतु आज ‘सात कर्म’ का पारम्परिक विधान पूरा किया।

मुख्यमंत्री श्री सोरेन मर्माहत हृदय से न सिर्फ एक बेटे का कर्तव्य निभा रहे हैं, बल्कि दिवंगत ‘गुरुजी’ की यादों को समेटे हुए अपने पैतृक गांव नेमरा से ही राजकाज की जिम्मेवारी का निर्वहन भी पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कर रहे हैं।

1000148972

नेमरा पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले, तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि

रांची : उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के रामगढ़, नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंच कर स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस विकट दु:ख को सहन करने शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

Share this:

Latest Updates