Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे नेमरा, दिशोम गुरु को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे नेमरा, दिशोम गुरु को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Ranchi News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद अखिलेश यादव मंगलवार को झारखंड के रामगढ़ जिला के गोला अंचल अंतर्गत नेमरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन, विधायक बसंत सोरेन सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा उन्हे ढांढ़स बंधाया।
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता रूपी सोरेन से आत्मीय भेंट की। वह रूपी सोरेन से बात करते हुए भावुक हो गये। इस मौके पर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन से कहा, ‘दु:ख की इस घड़ी में पूरे झारखंड के लोग आपके साथ हैं। आपका सम्बल ही राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को शक्ति प्रदान करेगा।’
इस अवसर पर अखिलेश यादव ने शिबू सोरेन को आदिवासियों का बड़ा नेता बताया। उन्होंने कहा, ‘उनका जीवन संघर्षों और मजबूत विचारधारा से जुड़ा रहा। शिबू सोरेन के संघर्ष और विचारधारा उनके बेटे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को विरासत में मिले हैं। दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपने जीवन का एक-एक पल आदिवासी, दलित, शोषित, पीड़ित एवं वंचित समुदायों के कल्याण में लगा दिया। गुरुजी के जीवन से हम सभी को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।’
अखिलेश यादव ने कहा, ‘शिबू सोरेन जी भले ही आज हम सभी के बीच नहीं हैं। लेकिन उनके संघर्ष, आदर्श एवं व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। गुरुजी एक प्रभावशाली जननेता के रूप में युग-युग तक याद किये जायेंगे, जिन्होंने समाज को एक नयी दिशा दी।’ उन्होंने विश्वास जताया कि हेमन्त सोरेन इस विरासत को आगे लेकर जायेंगे और झारखंड के विकास के लिए काम करते रहेंगे।
पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा में आन्दोलन की एक लम्बी लड़ाई चल रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जरूरी है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से आम जनता परेशान है और उनकी पार्टी इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।

Share this:

Latest Updates