Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीएम ने आठवें दिन के “श्राद्ध कर्म” का विधान किया पूरा

सीएम ने आठवें दिन के “श्राद्ध कर्म” का विधान किया पूरा

Ranchi News : स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पारम्परिक श्राद्ध कर्म के आठवें दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने परिजनों संग दिवंगत की आत्मा की शांति हेतु पारम्परिक मान्यताओं के अनुरूप ‘श्राद्ध कर्म’ का विधान पूरा किया।

1000148975

झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने दी दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से मंगलवार को नेमरा, रामगढ़ स्थित पैतृक आवास में झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्मृति – शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा, ‘गुरुजी हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं साहस दें।’ संघ के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम, महासचिव राहुल कुमार, केन्द्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शब्बीर अहमद, दिलीप तिर्की, श्याम नारायण राम, मोइनुद्दीन खान, मुस्तकीम अंसारी, प्रवीण कुमार सिंह एवं अन्य शामिल थे।

Share this:

Latest Updates