विधानसभा अध्यक्ष समेत राज्य सरकार के मंत्रियों व अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Ranchi news : दिवंगत मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग, झारखंड सरकार स्वर्गीय रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर 16 अगस्त को झारखंड विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शनार्थ रखा गया। यहां विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायक गण, पूर्व सांसदगण, पूर्व विधायकगण एवं विधानसभा सचिवालय के पदाधिकारियों- कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।



