राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनके पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात कर व्यक्त कीं अपनी गहरी संवेदनाएं
Ranchi news : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार को स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में सम्मिलित होने हेतु मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेमरा, रामगढ़ स्थित आवास पहुंचे। राज्यपाल श्री गंगवार ने स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री एवं उनके पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।



