Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं ने दीं जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का आह्वान

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं ने दीं जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का आह्वान

New Delhi news : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों और राजनीतिक दलों के प्रमुखों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भगवान श्रीकृष्ण ने सम्पूर्ण मानवता को धर्म के अनुसार कर्तव्य मार्ग पर चलते हुए सभी प्राणियों के हित में लगे रहने का मार्ग दिखाया है। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी यह संकल्प लें कि भगवान श्रीकृष्ण के दिखाये मार्ग का अनुसरण करेंगे तथा समाज और राष्ट्र को मजबूत बनायेंगे।”
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की असीम शुभकामनाएं। आस्था, आनन्द और उमंग का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नयी ऊर्जा और नये उत्साह का संचार करे। जय श्रीकृष्ण !”
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “धर्म, नीति और लोककल्याण के प्रतीक भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रत्येक भारतीय को सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में कहा, “यह पर्व आप सभी के जीवन में नयी ऊर्जा और नये उत्साह का संचार करे, यही भगवान श्रीकृष्ण से कामना है।
केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी जन्माष्टमी की बधाई दी और सभी देशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, प्रगति और कल्याण लेकर आये, यही हमारी कामना है।”
जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ता है। देशभर में श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं, मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है, झांकियां सजायी जाती हैं और दूध से बने विविध पकवानों का भोग लगाया जाता है। मथुरा और वृंदावन जैसे तीर्थस्थल इस दिन विशेष रूप से रोशनी और धार्मिक कार्यक्रमों से जगमगाते हैं, जहां भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का जीवंत चित्रण किया जाता है।

1000060825

Share this:

Latest Updates