Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नकली खाद-बीज, कीटनाशक बेचने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

नकली खाद-बीज, कीटनाशक बेचने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

New Delhi News : नकली खाद-बीज और कीटनाशकों की बिक्री के मामले में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सोमवार को कृषि भवन में विभागीय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में नकली खाद-बीज व कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कृषि मंत्री ने कहा कि गड़बड़ी मिलने पर फैक्ट्रियां व दुकानें सील की जायें।

शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों की फसलें खराब होने को सभी अधिकारी अत्यंत गंभीरता से अधिकारी लें, ताकि किसानों को नुकसान से बचाया जा सकें। उन्होंने व्यापक पैमाने पर छापेमारी और खेतों में जाकर जांच करने के निर्देश भी दिये हैं। बैठक में शिवराज सिंह ने कहा कि नकली खाद-बीज और कीटनाशकों के कारण कोई एक नहीं, बल्कि विभिन्न जिलों में सैकड़ों किसान परेशान हो रहे हैं। कई जगह से ऐसी शिकायतें आती हैं, किसान बोलते हैं कि खेत में दवाई डाल रहे हैं पर इसका असर नहीं हो रहा है।

शिवराज सिंह ने कहा, ”मैं बहुत चिन्तित हूं। इन किसानों की पीड़ा को गम्भीरता से समझा जाना चाहिए। मैंने कल खुद किसान के खेत में जाकर देखा, एक दवाई किसान ने डाली, जिसके कारण सोयाबीन की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। कल जब मैंने खेत में देखा तो सैकड़ों किसान वहां मौजूद थे।”

उन्होंने कहा कि ऐसे घटिया या नकली दवाई और खाद-बीज बेचनेवालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाना चाहिए। उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। केन्द्रीय मंत्री ने कृषि अधिकारियों से इस सम्बन्ध में अब-तक की गयी कार्रवाई की जानकारी लेते हुए कहा कि नकली खाद-बीज और कीटनाशक किसानों के लिए अभिशाप है।

उन्होंने निर्देश दिये कि कृषि विभाग का अमला राज्य सरकारों के साथ किसानों के खेतों में जाकर जांच करे और अभियान चला कर व्यापक पैमाने पर आकस्मिक छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई करें। सैंपल लिये जायें व फेल होने पर कार्रवाई करें। शिवराज सिंह ने कहा कि जो कम्पनी या निर्माता गड़बड़ियां कर रहे हैं, उनके खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे, तो गड़बड़ करनेवाले लोगों में भय पैदा होगा और किसानों को राहत मिलेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि गड़बड़ी मिलने पर फैक्ट्रियां व दुकानें सील की जायें।

शिवराज सिंह ने कहा कि अगर कहीं कुछ गलत हो रहा हो, तो किसानों के हित में कड़ी कार्रवाई करना हमारा धर्म है। अगर कहीं गलत हो रहा है, तो नहीं होने दें, यह हमारी ड्यूटी है, जिसका पालन हमें करना है। शिवराज सिंह ने इस सम्बन्ध में किसानों की शिकायतों को भी सुनने के साथ उनका पूरा समाधान जल्द से जल्द करने के निर्देश दिये, साथ ही कहा कि प्राप्त शिकायतों की वह स्वयं नियमित समीक्षा करेंगे।

शिवराज सिंह ने एक अन्य विषय में पॉली हाउस, ग्रीन हाउस, मैकेनाइजेशन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी सहायता का कृषि विभाग की टीमों द्वारा सत्यापन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह चेक किया जाना चाहिए कि पॉली हाउस, ग्रीन हाउस, मैकेनाइजेशन के लिए केन्द्र से दी जा रही सब्सिडी का लाभ किसानों को वास्तविक रूप से कितना मिल रहा है। केन्द्र से सब्सिडी की योजनाओं का लाभ समय से मिलना चाहिए। शिवराज सिंह ने कहा कि हमारी योजनाओं का सही उपयोग हो, यह समय-समय पर सत्यापन करना चाहिए।

Share this:

Latest Updates