Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कृष्णा जन्माष्टमी की शोभायात्रा के रथ में उतरा करंट, छह की मौत

कृष्णा जन्माष्टमी की शोभायात्रा के रथ में उतरा करंट, छह की मौत

राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की

Hyderabad News: राजधानी के रामंतपुर के गोकुलनगर में श्रीकृष्णा जन्माष्टमी के दिन शोभायात्रा के दौरान एक रथ के करंट की चपेट में आने मरनेवालों की संख्या छह हो गयी है। इस बीच राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है I

दरअसल, श्रीकृष्णाजन्माष्टमी के दिन रविवार की रात स्थानीय यादव संगम की ओर से एकशोभायात्रा निकाली गयी थी। देर रात 12.30 बजे शोभायात्रा में शामिल रथ को खींचनेवाले वाहन के खराब होने के बाद कुछ युवकों ने हाथ से रथ को आगे खींचना शुरू किया। तभी रथ बिजली के तारों की चपेट में आ गया और वाहन में करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में नौ युवक आ गये। इनमें से पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। आज दिन में इलाज के दौरान अन्य एक घायल ने दम तोड़ दिया। इस प्रकार इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसी बीच राज्यमंत्री श्रीधर बाबू ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मंत्री बाबू ने आश्वासन दिया कि सरकार मृतकों के परिवारों की हरसंभव सहायता करेगी। मंत्री श्रीधर बाबू ने कहा कि सरकार घायलों के इलाज का खर्च वहन करेगी।

Share this:

Latest Updates