Lucknow News : लखनऊ के बेहटा गांव में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके में 04 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। यह घटना तब हुई, जब पटाखा कारोबारी आलम अपने घर में ही पटाखे बना रहे थे। धमाके की वजह से आलम का मकान पूरी तरह से ढह गया, जिससे आलम, उनकी पत्नी और दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गयी। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, घायलों की संख्या छह से अधिक है, जिसमें से कुछ की हालत गम्भीर है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने का काम तेजी से चल रहा है। इस दौरान, एनडीआरएफ की टीम को भी सहायता के लिए बुलाया गया है। पुलिस और प्रशासन ने बताया कि यह पटाखा निर्माण का एक अवैध कारोबार था, और आलम के पास पटाखा बनाने का कोई लाइसेंस नहीं था। घर में भारी मात्रा में बारूद जमा किया गया था, इस कारण कारण यह भयानक हादसा हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक सुनायी दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गयी। हाल ही में उत्तर प्रदेश में अवैध पटाखा फैक्टरियों में ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं, जो सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अवैध निर्माण के खतरे को उजागर करती हैं।
लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 04 लोगों की मौत

Share this:


