Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राहुल गांधी ने बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए केन्द्र सरकार से मांगा विशेष राहत पैकेज

राहुल गांधी ने बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए केन्द्र सरकार से मांगा विशेष राहत पैकेज

New Delhi News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अत्यधिक बारिश की वजह से आयी बाढ़ से प्रभावित जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड की हालत पर चिन्ता जताते हुए केन्द्र सरकार से इन राज्यों के लिए विशेष पैकेज की मांग की है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बाढ़ से भारी तबाही हुई है और हजारों लोग संकट में हैं। राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार से इन राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज की तत्काल घोषणा की मांग की।

उन्होंने वीडियो में कहा कि पंजाब में बाढ़ के कारण बहुत नुकसान हुआ है। बाढ़ से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में बहुत बुरी हालत है। सरकार की जिम्मेदारी लोगों की बचाने की होती है।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि इन राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने के साथ ही राहत व बचाव कार्यों को तेज किया जाये। ऐसे मुश्किल समय में केन्द्र सरकार की सक्रिय भूमिका और समर्थन अत्यन्त आवश्यक है।

Share this:

Latest Updates