Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कथित धोखाधड़ी के मामले में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को लुकआउट नोटिस जारी

कथित धोखाधड़ी के मामले में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को लुकआउट नोटिस जारी

Mumbai News: महाराष्ट्र की मुम्बई पुलिस ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने इस सेलिब्रिटी कपल पर शिकंजा कसते हुए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। आरोप है कि इन दोनों ने अपनी बंद हो चुकी कम्पनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े एक निवेश सौदे के नाम पर एक व्यवसायी से करीब 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

आर्थिक अपराध शाखा के सूत्रों के मुताबिक पुलिस अब शिल्पा और राज के यात्रा रिकॉर्ड की जांच कर रही है। वहीं कम्पनी के आॅडिटर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता व्यवसायी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया था कि साल 2015 से 2023 के बीच दम्पति ने कारोबार बढ़ाने का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपये लिये। लेकिन, वह रकम बिजनेस में लगाने के बजाय निजी खर्चों में इस्तेमाल कर ली गयी। उन्होंने इस मामले को लेकर शिल्पा और कुंद्रा के खिलाफ 14 अगस्त 2025 को धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

कोठारी की शिकायत के अनुसार दम्पति ने यह पैसा शुरू में कर्ज के रूप में लिया था, लेकिन बाद में टैक्स बचत का हवाला देते हुए इसे निवेश के रूप में दिखा दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनकी राशि एक निश्चित समय सीमा के भीतर 12 फीसद वार्षिक ब्याज के साथ लौटा दी जायेगी। इतना ही नहीं, शिल्पा शेट्टी ने अप्रैल 2016 में लिखित में व्यक्तिगत गारंटी भी दी थी। लेकिन, कुछ ही महीनों में शिल्पा ने कम्पनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया।

व्यवसायी ने कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि जिस कम्पनी में उन्होंने पैसा लगाया था, उसके खिलाफ पहले से ही 1.28 करोड़ रुपये का दिवालियेपन का मामला चल रहा था, जिसकी जानकारी उनसे जान-बूझ कर छिपायी गयी। अब पुलिस इस पूरे मामले की परतें खोलने में जुटी है।

हालांकि, इस कानूनी विवाद के बीच राज कुंद्रा के करियर से जुड़ी एक बड़ी खबर भी सामने आयी है। उनकी पहली फिल्म ‘मेहर’ अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह एक पंजाबी फिल्म है, जिसके लेकर लम्बे समय से चर्चा हो रही थी। रिलीज के बाद राज कुंद्रा बेहद उत्साहित और खुश नजर आये। फिल्म की रिलीज पर उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी भी उनके साथ मौजूद रहीं और इस खुशी के मौके पर उन्होंने अपने पति का हौसला बढ़ाया। शिल्पा का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह राज कुंद्रा से ऑटोग्राफ लेती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘अब तक तो ऑटोग्राफ सिर्फ चेक पर लिया करती थी, लेकिन अब मैंने एक सेलिब्रिटी का ऑटोग्राफ लिया है।’

Share this:

Latest Updates