Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दोस्त को फंसाने के लिए मुम्बई पुलिस को भेजा था मानव बम की धमकी का मैसेज

दोस्त को फंसाने के लिए मुम्बई पुलिस को भेजा था मानव बम की धमकी का मैसेज

Mumbai News: महाराष्ट्र के मुम्बई में कारों में मानव बम की धमकीवाला मैसेज भेजनेवाले आरोपित ने शनिवार को पूछताछ में बताया कि उसने यह धमकी अपने दोस्त को फंसाने के लिए भेजी थी। हालांकि, मुम्बई पुलिस आरोपित से हर ऐंगल से गहन पूछताछ कर रही है।

मुम्बई पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि 51 वर्षीय आरोपित अश्विनी कुमार सुप्रा को उत्तरप्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार कर आज मुम्बई लाया गया है। पुलिस ने उसके पास से 07 मोबाइल, 03 सिम कार्ड, एक एक्सटर्नल स्लॉट, 06 मेमोरी कार्ड होल्डर, 02 डिजिटल कार्ड और 04 सिम कार्ड होल्डर जब्त किये हैं।

आरोपित ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अपने दोस्त फिरोज के नाम से धमकी भरा मैसेज भेजा था। आरोपित और फिरोज के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद फिरोज ने पटना के फुलवारी शरीफ थाने में अश्विनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके चलते अश्विनी को तीन महीने जेल में रहना पड़ा था। इसी रंजिश में उसने फिरोज के नाम का इस्तेमाल पुलिस को धमकाने के लिए किया, ताकि पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले। फिलहाल, मामले की छानबीन जारी है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार देर रात ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था कि मुम्बई में कारों में 34 मानव बम रखे गये हैं और 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आये हैं। इस मैसेज में 400 किलो आरडीएक्स के इस्तेमाल की बात भी कही गयी थी। इससे मुम्बई दहल जायेगी। गणेश विसर्जन से पहले इस धमकी से मुम्बई में हड़कम्प मच गया था।

Share this:

Latest Updates