Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हर जिले में चौपाल लगा कर जीएसटी सुधारों के बारे में लोगों को बतायेगी भाजपा

New Delhi News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)देश के हर जिले में चौपाल लगा कर केन्द्र सरकार के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी ) में किये गये सुधारों से होनेवाले लाभों के बारे में लोगों को बतायेगी। पार्टी ने इसको लेकर विस्तृत कार्ययोजना भी तैयार कर ली है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हर जिले में चौपाल लगाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। इसे जमीन तक पहुंचाने का काम प्रदेश और जिला इकाई के नेता करेंगे। इसके साथ केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के महासचिव एवं प्रवक्ता हर प्रदेश में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और जीएसटी सुधारों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। उल्लेखनीय है कि जीएसटी की नयी दरें 22 सितम्बर से प्रभावी होंगी।

Share this:

Latest Updates