Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

स्पाइसजेट के विमान की मुम्बई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

स्पाइसजेट के विमान की मुम्बई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

New Delhi News:कांडला से मुम्बई आ रहे स्पाइसजेट के विमान की शुक्रवार को मुम्बई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग हुई। स्पाइसजेट क्यू-400 विमान का एक पहिया उड़ान भरने के दौरान रनवे पर ही छूट गया। यह विमान सुरक्षित उतर गया है। इसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तुरंत जानकारी नहीं मिल सकी।
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि 12 सितम्बर को कांडला से मुम्बई जा रहे स्पाइसजेट क्यू400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया। इसके बावजूद विमान ने मुम्बई की अपनी यात्रा जारी रखी और सुचारु लैंडिंग के बाद विमान अपनी शक्ति से टर्मिनल तक पहुंचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गये। मुम्बई एयरपोर्ट पर सामान्य परिचालन फिर से बहाल हो गया है।
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतराराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) के प्रवक्ता ने बताया कि कांडला से आया एक विमान तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद दोपहर 3:51 बजे सीएसएमआईए पर आपातकालीन लैंडिंग की है। इस दौरान एहतियात के तौर पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था। विमान रनवे 27 पर सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। सफल लैंडिंग के कुछ ही देर बाद सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया।
इससे पहले दिल्ली से काठमांडू के लिए उड़ान भरनेवाले एक स्पाइसजेट के विमान में गुरुवार को आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद विमान को वापस लौटना पड़ा था। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि जमीन पर मौजूद एक अन्य विमान ने स्पाइसजेट को संदिग्ध टेलपाइप में आग लगने की सूचना दी थी। हालांकि, कॉकपिट में कोई चेतावनी या संकेत नहीं मिला, लेकिन पायलटों ने एहतियाती सुरक्षा उपाय के तौर पर वापस लौटने का फैसला किया।

Share this:

Latest Updates