Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, विस्फोटक बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, विस्फोटक बरामद

bijapur news : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गये हैं। मौके से दो वर्दीधारी नक्सली के शव के साथ 303 रायफल, विस्फोटक सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गयी हैं।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करओ हुए बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च आपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान आज सुबह मुठभेड़ शुरू हो गयी। दोनों ओर से लगभग दो घंटे की गोलाबारी के बाद अब तक सर्च आॅपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 02 नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं। चूंकि, आपरेशन अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, आपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती। आपरेशन पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत रिपोर्ट अलग से साझा की जायेगी।

Share this:

Latest Updates