Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस्लाम छोड़ सनातन धर्म अपनाया : शेख जफर अब कहलायेंगे चैतन्य सिंह राजपूत

इस्लाम छोड़ सनातन धर्म अपनाया : शेख जफर अब कहलायेंगे चैतन्य सिंह राजपूत

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में शेख जफर शेख नामक एक मुस्लिम व्यक्ति ने शुक्रवार को विधि विधान से इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया। इसके साथ ही उनका सनातन धर्म के अनुसार नामकरण कर अब शेख जफर शेख के स्थान पर चैतन्य सिंह राजपूत रखा गया है।

हिंदू महिला से की थी शादी

दरअसल, मंदसौर के सामाजिक कार्यकर्ता शेख जफर शेख ने कई वर्ष पहले हिंदू महिला से शादी की थी और तभी से वे अपने परिवार के साथ हिंदू धर्म के त्यौहार मनाते आ रहे हैं। उनके घर में नवरात्र में माताजी की स्थापना के साथ ही गणेशजी की स्थापना भी की जाती है। इसीलिए उन्होंने अब धर्म परिवर्तन करने का फैसला लिया। 

पशुपतिनाथ मंदिर में हुई धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया

शहर के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में उनके धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हुई और उन्होंने हिंदू धर्म ग्रहण कर लिया। मंदिर परिसर में विधिविधान से सारी क्रियाएं कर जफर शेख का धर्म परिवर्तन कराया गया। इस मौके पर मुंबई से आए स्वामी पूज्य चिदंबरानंदजी सरस्वती भी उपस्थित रहे। इसके अलावा सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक यशपालसिंह सिसौदिया भी मंदिर परिसर में पहुंचे। इन जनप्रतिनिधियों ने इसे घर वापसी का नाम दिया। अब वे चैतन्य सिंह राजपूत के नाम से जाने जाएंगे।

Share this:

Latest Updates