Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और अचानक फिसल कर सड़क से नदी में जा गिरा इंडियन आर्मी का वाहन, 7 जवान शहीद, 19 जख्मी… 

…और अचानक फिसल कर सड़क से नदी में जा गिरा इंडियन आर्मी का वाहन, 7 जवान शहीद, 19 जख्मी… 

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 27 मई को एक सड़क हादसे में इंडियन आर्मी के 7 जवान शहीद हो गए। 19 जवान जख्मी बताए जा रहे हैं। यह जानकारी रक्षा अधिकारियों ने दी है। घायल जवानों का इलाज परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में चल रहा है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि लद्दाख के तुरतुक इलाके में सड़क पर चलते-चलते सेना का वाहन अचानक फिसल कर शोक नदी में जा गिरा इसमें सवार कुल 26 जवानों में से सात की जान चली गई जबकि 19 घायल हो गए। सेना के 7 जवानों की मौत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया है। घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

50 फीट गहरी श्योक नदी में गिरा वाहन

सेना से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह नौ बजे लद्दाख के परतापुर के ट्रांजिट कैम्प से 26 सैनिकों को लेकर एक गाड़ी हनीफ सब सेक्टर की अग्रिम चौकी की ओर रवाना हुई। थोइस से करीब 25 किलोमीटर दूर सैनिकों को लेकर जा रहा वाहन सड़क से फिसलकर 50 से 60 फ़ीट गहरी श्योक नदी में जा गिरा।

Share this:

Latest Updates