Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में राज्यसभा से 1 सीट के लिए कांग्रेस का उम्मीदवार होगा, JMM से बनी बात, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जो कहा…

झारखंड में राज्यसभा से 1 सीट के लिए कांग्रेस का उम्मीदवार होगा, JMM से बनी बात, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जो कहा…

Jharkhand (झारखंड) के संदर्भ में राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार, झारखंड की एक मात्र सीट सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस पार्टी को मिल सकती है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। अभी तक दोनों दलों के बीच उम्मीदवार तय करने को लेकर बात चीत चल रही थी, जिसमें यह तय नहीं हो रहा था कि राज्यसभा की एक मात्र सीट पर जेएमएम चुनाव लड़ेगी या कांग्रेस पार्टी। अब तस्वीर साफ होती दिख रही है। कांग्रेस और जेएमएम के बीच बात बन गई है। उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी का ही होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा…

एएनआई ने कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को कोट किया है। राजेश ठाकुर ने कहा है कि राज्यसभा के लिए झारखंड से ही कोई नेता उम्मीदवार होगा। इस मामले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशों का पालन किया जाएगा। राजेश ठाकुर ने कहा कि जेएमएम के नेताओं से सकारात्मक बातचीत हुई है। राजेश ठाकुर ने कहा है कि राज्यसभा के लिए उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी से होगा।

Share this:

Latest Updates