Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नाइजीरिया के चर्च में उपहार व खाद्य सामग्री बांटने के दौरान मची भगदड़, 31 लोगों की गई जान

नाइजीरिया के चर्च में उपहार व खाद्य सामग्री बांटने के दौरान मची भगदड़, 31 लोगों की गई जान

नाइजीरिया के चर्च में उपहार और खाद्य सामग्री बांटने के दौरान भगदड़ मच गयी। भगदड़ में कम से कम 31 लोगों की जान चली गई। इस घटना में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालात गंभीर बताई जा रही है। अभी मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई गयी है। चर्च में लोग उपहार व खाद्य सामग्री लेने के लिए जुटे थे।

अनुमान से ज्यादा भीड़ जुट गई थी

जानकारी के मुताबिक दक्षिणी नाइजीरिया के पोर्ट हरकोर्ट शहर के किंग एसेंबली चर्च में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। भोजन वितरण के दौरान अचानक भगदड़ मच गयी। बताया गया कि आयोजकों के अनुमान से बहुत अधिक संख्या में भीड़ जुट गयी थी। चर्च के मुख्य द्वार पर ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। जैसे ही भोजन वितरण शुरू हुआ, लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। कुछ लोगों को जमीन पर धकेल दिया गया, तो कुछ लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। भगदड़ इस कदर मची कि लोग एक- दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़ने लगे। पुलिस व बचाव दल जब तक पहुंचे, तब तक घटनास्थल पर ही 31 लोगों की मौत हो चुकी थी। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई गयी है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

भोजन कराने और उपहार देने की हुई थी घोषणा

बताया गया कि पोर्ट हरकोर्ट के किंग एसेंबली चर्च में लोगों को यह कह कर बुलाया गया था कि समारोह के बाद सभी को उपहार मिलेंगे और भोजन भी मिलेगा। इस कारण बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। पुलिस प्रवक्ता ग्रेस इरिंज कोको ने 31 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चर्च ने गरीबों को उपहार व खाद्य सामग्री देने के लिए बुलाया था। कार्यक्रम सुबह नौ बजे शुरू होना था, किन्तु उससे पहले ही भीड़ जुट गयी। लोग दीवार तोड़कर घुस गए, जिस कारण भगदड़ मच गयी।

Share this:

Latest Updates