Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सैर सपाटा और मस्ती करने अपने दोस्तों के साथ तुर्की पहुंचीं सारा अली, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

सैर सपाटा और मस्ती करने अपने दोस्तों के साथ तुर्की पहुंचीं सारा अली, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपने दोस्तों के साथ सैर सपाटा करने फिलहाल तुर्की में हैं। तुर्की ट्रिप कि उन्होंने कई तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की हैं। वह अपने तुर्की दौरे में इबादत करने के लिए बोस्पोरुस स्थित नीली मस्जिद भी गरीब हैं। मस्जिद में सारा को सलवार सूट में देखा गया। वह अपने दोस्तों के साथ इंजॉय करती नजर आ रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विकी कौशल के साथ लीड रोल में नजर आएंगे सारा

घूमने की शौकीन सारा अली खान बिंदास लाइफ जीती हैं। सारा अली खान फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह और अभिनेता सैफ अली खान की बेटी हैं। अपने माता-पिता की तरह ही सारा ने भी अभिनय को अपने करियर के रूप में चुना । लेकिन एक स्टारकिड होने के बावजूद सारा ने कभी भी अपने करियर को बनाने के लिए उनके नाम का सहारा नहीं लिया। साल 2018 में आई फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा ने अपने शानदार अभिनय से बहुत कम समय में दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। सारा अली जल्द ही विक्की कौशल के साथ एक फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी।

Share this:

Latest Updates