Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

 नीतीश ने आरसीपी सिंह का काटा टिकट, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो होंगे बिहार में राज्यसभा उम्मीदवार

 नीतीश ने आरसीपी सिंह का काटा टिकट, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो होंगे बिहार में राज्यसभा उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड ने बिहार से राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने सतीश चंद्र दुबे को रीपिट किया है। दूसरे उम्मीदवार के तौर पर बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री शंभू शरण पटेल को उम्मीदवार बनाया है। जनता दल यूनाइटेड ने केंद्र में मंत्री आरसीपी सिंह का टिकट काट दिया है। झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।

रामगढ़ के मांडू विधायक रह चुके हैं खीरू

गौरतलब है कि खीरू महतो झारखंड में JDU के विस्तार में लगातार लगे हुए थे। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के टिकट को काटकर खीरू महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। 2005 में खीरू महतो झारखंड के रामगढ़ के मांडू विधानसभा से जेडीयू के विधायक रह चुके हैं। 69 साल के खीरू महतो राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर जदयू में झारखंड में अपने संगठन को विस्तार करने का मजबूत दांव खेला है।

शंभू शरण का नाम चौंकाने वाला

भाजपा में शंभू शरण पटेल का नाम सबसे चौंकाने वाला है। शंभू शरण पटेल पुराने कार्यकर्ता हैं। इससे पहले वह पिछड़े पिछड़ा मोर्चा में सहसंयोजक थे। संजय जयसवाल की टीम में इनको प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। अब भाजपा आलाकमान ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया है। भाजपा ने एक पुराने कार्यकर्ता के तौर पर शंभू शरण पटेल को टिकट दिया है।

Share this:

Latest Updates