Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जेपीएससी टॉपर सावित्री को बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने किया सम्मानित

जेपीएससी टॉपर सावित्री को बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने किया सम्मानित

बोकारो जिले के पेटरवार दांतू निवासी राजेश्वर प्रसाद नायक की सुपुत्री सावित्री के जेपीएससी परीक्षा में टॉपर बनने की खबर सुनकर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो उनके आवास पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई उन्हें बधाई दी व सम्मानित किया। 

वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं सावित्री के पिता

सावित्री की इस सफलता पर  विधायक ने कहा कि ये हमारे प्रदेश के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि हमारे गांव की बहने भी प्रशासनिक सेवा में झंडे गाड़ रही हैं। आपको बता दें कि सावित्री आईआईटी मुंबई में क्लाइमेट चेंज डिपार्टमेंटल की नौकरी छोड़ जेपीएससी की तैयारी की। इससे पहले उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के मिडिल स्कूल में हुई। उसके बाद उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में हो गया। वहीं से उन्हें छात्रवृत्ति पर एशियन यूनिवर्सिटी ऑफ वूमेंस बांग्लादेश जाकर एनवायरमेंट साइंस एंड मैथमेटिक्स की डिग्री हासिल की। फिर एनवायरमेंट चेंज एंड मैनेजमेंट किया। सावित्री के पिता राजेश्वर प्रसाद नायक दांतु में ही वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं और माता गृहणी है।

Share this:

Latest Updates