Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

घिनौना प्यार : …और इस तरह पत्नी ने प्रेमी के हाथों करवा दिया पति का कत्ल…

घिनौना प्यार : …और इस तरह पत्नी ने प्रेमी के हाथों करवा दिया पति का कत्ल…

शादीशुदा जिंदगी में किसी तरफ से भी पाप और बेवफाई का अंजाम दोतरफा बुरा होता है। ऐसा ही उदाहरण झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। हाल में ही इस थाना क्षेत्र के टाटी बाजारटांड़ में हुई दिव्यांग अंगद महतो की हत्या के मामले में रांची पुलिस ने सच्चाई की परत-दर-परत खोल दी है। हत्या में मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी शामिल थे और उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार भी कर लिया है। सोचिए शादी के बाद गैर मर्द से प्रेम करने का अंजाम पत्नी को कहां पहुंचा दिया। पुलिस के अनुसार अंगद की पत्नी भवानी कुमारी का मनोज कुमार मंडल नामक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पति को पता चला तो उसने विरोध किया। इसी बात पर भवानी ने मनोज के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद मनोज छह दिन पहले अंगद के घर गया। वहीं पर उसने अंगद का सोई अवस्था में चाकू से गोदकर मर्डर कर दिया।

‘जब तक अंगद मरता नहीं, तब तक उसे चाकू मारते रहो’

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि वारदात के समय भवानी अपने प्रेमी को फोन कर यह कह रही थी कि जब तक अंगद मरता नहीं तब तक वह उसे मारता रहे। इस पर मनोज ने अंगद पर चाकू से 20 बार वार किए और उसकी मौत होने पर भाग निकला।  इस पूरे मामले पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा, आरोपी मनोज व भवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मनोज भागलपुर का रहने वाला है। अभी वह टाटीसिलवे न्यू रेलवे कॉलोनी में रह रहा था। पूछताछ में दोनों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है।

Share this:

Latest Updates