Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में मानसून का दस्तक, रांची समेत इन जिलों में आज झमाझम बारिश

झारखंड में मानसून का दस्तक, रांची समेत इन जिलों में आज झमाझम बारिश

मानसून 2022 पिछले साल की तरह इस बार भी मानसून की बारिश अच्छी रहने की संभावना है। अबकी बार झारखंड के सभी हिस्सों में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत मई माह से ही शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने रांची समेत कई जिलों में रविवार को बारिश की संभावना जताई है।

झारखंड में इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद

पिछले साल की तरह इस बार भी मानसून की बारिश अच्छी रहने की संभावना है। 10 जून तक राज्य भर में मानसून का असर दिखने लगेगा। बेहतर मानसून से किसानों और किसानी को लाभ मिलेगा। पूर्वानुमान है कि औसत से ज्यादा बारिश होने की वजह से इस बार धान की फसल को समुचित लाभ होगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 जून के आसपास राज्य में मानसून प्रवेश कर जाएगा।मौसम विभाग कि रिपोर्ट के अनुसार आज राजधानी रांची समेत मध्य भाग रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, खूंटी के साथ साथ उत्तर पूर्वी यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन हिस्सों में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहने को ले येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share this:

Latest Updates