Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मानसून का हो रहा इंतजार, मगर धनबाद में गर्मी ने दिखाया रौद्र रूप, 42 डिग्री…

मानसून का हो रहा इंतजार, मगर धनबाद में गर्मी ने दिखाया रौद्र रूप, 42 डिग्री…

वैसे तो गर्मी की त्रासदी पूरा झारखंड झेल रहा है, लेकिन धनबाद में यह कहर बन रही है। तीर बनकर लोगों को चुभ रही है। याद कीजिए, एक माह पहले ही धनबाद का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को क्रॉस कर गया था। इसके बाद थोड़ी नरमी आई, लेकिन फिर अब एक महीने बाद यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है। तेज धूप और उमस ने लोगों को त्राहिमाम वाली स्थिति में पहुंचा दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक तापमान में कमी होने की संभावना न के बराबर है। 

अभी बरकरार रहेगी परेशानी

मौसम विभाग ने पांच जून तक प्री-मॉनसून बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है। अभी अगले कुछ दिनों तक परेशानी बरकरार रहेगी। पिछले दो दिनों में धनबाद में बारिश नहीं हुई है। ऊपर से गर्मी इतनी तेज कि घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी की वजह से लोग न दिन में ठीक से रह पा रहे हैं और न ही रात ही आसानी से कट रही है। रात में बिजली रानी के नखरे के बीच उमस वाली गर्मी लोगों को तबाह कर रही है। पंखा और कूलर फेल हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 10 जून तक मॉनसून के आने की संभावना है। उससे पहले तक धनबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही रहेगा। 

Share this:

Latest Updates