Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हैरतअंगेज घटना : धन के लालच में बहू और बेटे के साथ मिलकर महिला ने कर दी अपने ही पति की हत्या

हैरतअंगेज घटना : धन के लालच में बहू और बेटे के साथ मिलकर महिला ने कर दी अपने ही पति की हत्या

मध्य प्रदेश अंतर्गत झांसी के ककरबई थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली खबर है। यहां बहू और बेटों के साथ मिलकर पत्नी द्वारा पति की हत्या कराने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है की बकरी और गेहूं को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया था। पति अपनी बकरियों और गेहूं को बेचकर उसका पैसा भाई और भतीजे को देना चाहता था। लेकिन पत्नी उसे ऐसा करने से रोक रही थी। वहीं दूसरी ओर पति भाई और भतीजे को हर हाल में उनका हक देना चाहता था। इस कारण पति पत्नी के बीच 31 मई को विवाद इतना बढ़ गया की मामला हत्या तक पहुंच गया। लेकिन इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने 5 मई को किया।

विवाद के बाद पत्नी ने बनाया खतरनाक प्लान

पुलिस कप्तान में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि खुशीराम ने अपना गेंहू व बकरियां बेचकर पैसा अपने भाई और भतीजों को दे दिया था। इसको लेकर 31 मई को देर रात खुशीराम का अपनी पत्नी व बच्चों से विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते खुशीराम के पुत्र सुरेंद्र, उसकी पत्नी धन कुंवर और मृतक की पत्नी शांति देवी ने खुशीराम को मारपीट करते हुए बाड़े में ले गए। तीनों ने वहां लाठी डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। तीनों ने साक्ष्य छुपाने के लिए उसके शव को पॉलीथिन में लपेटकर लैट्रिन के गड्ढे में डाल दिया था। साथ ही पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लाठी बरामद कर लिया। हत्या के तीनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

Share this:

Latest Updates