Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दोस्त ने ही लूट ली पत्नी की इज्जत : दोस्त की पत्नी पर थी बुरी नजर, एलबम देखने के बहाने घर में हुआ दाखिल, अकेला पाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 

दोस्त ने ही लूट ली पत्नी की इज्जत : दोस्त की पत्नी पर थी बुरी नजर, एलबम देखने के बहाने घर में हुआ दाखिल, अकेला पाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 

वर्तमान समय में जिस तरह की घृणित घटनाएं समाज में हो रही हैं, उससे यह तय कर पाना मुश्किल हो गया है कि किस पर विश्वास करें और किस पर नहीं। ऐसी ही एक घटना शिमला के रोहड़ू उपमंडल में तीन जून को हुई है। लेकिन इस मामले का खुलासा 5 जून को हुआ। यहां एक दोस्त ने ही दोस्त की पत्नी को अपने हवस का शिकार बना लिया है। इस घटना ने दोस्ती शब्द को ही कलंकित कर दिया है।

पति के दोस्त से हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही पीड़िता

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन यानी  3 जून को पीड़िता घर में अकेली थी। इसी बीच आरोपित राकेश एलबम देखने के बहाने उसके घर में घुसा। उसने कमरे को अंदर से बंद किया और फिर दोस्त की पत्नी से जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़ित महिला पति के दोस्त से हाथ जोड़कर उसे छोड़ देने की गुहार लगाती रही। लेकिन पति के बेरहम दोस्त ने उसकी एक न सुनी। महिला ने यह बात अपने पति को बताई और फिर आरोपित के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। डीएसपी रोहड़ू चमन कुमार ने रविवार को बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपित 29 साल का अविवाहित युवक है। उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share this:

Latest Updates