Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर जा रहे राहुल गांधी, मिलेंगे माता-पिता से, पंजाब सरकार पर…

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर जा रहे राहुल गांधी, मिलेंगे माता-पिता से, पंजाब सरकार पर…

Congress (कांग्रेस) के पूर्व प्रेसिडेंट राहुल गांधी 7 जून को पंजाब के मानसा पहुंच रहे हैं। वे यहां पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर से मिलकर शोक जताएंगे। बता दें कि मूसेवाला की 29 मई की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राहुल गांधी ने पहले भी सोशल मीडिया के जरिए हत्या पर दुख जताया था। उन्होंने कहा था- होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं। दुनियाभर से उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी सवेदनाएं।

कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था चुनाव

सिद्धू मूसेवाला पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के करीबी रहे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मूसेवाला कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा। हालांकि, आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने उन्हें हरा दिया था। इसके बाद आप सरकार ने उनकी सिक्योरिटी घटा दी। इसके अगले ही दिन मूसेवाला की हत्या हो गई।

आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल

पंजाब में इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हुए। आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई। अब यहां लॉ एंड ऑर्डर की खराब स्थिति को लेकर सरकार कठघरे में है। जनता और विपक्षी दल राज्य के इंटेलिजेंस की नाकामी पर सवाल उठा रही हैं। यह भी सवाल किया जा रहा है कि धमकी के बावजूद मूसेवाला की सुरक्षा क्यों हटाई गई थी।

Share this:

Latest Updates