Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और देखते ही देखते बारातियों से भरी SUV पर चढ गया हाई स्पीड ट्रक, एक ही परिवार के 8 सदस्यों की गई जान

…और देखते ही देखते बारातियों से भरी SUV पर चढ गया हाई स्पीड ट्रक, एक ही परिवार के 8 सदस्यों की गई जान

Rajasthan (राजस्थान) के बाड़मेर में भीषण सड़क हादसे में 6 जून की देर रात को आठ बारातियों की जान जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं, जो शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। यह दर्दनाक हादसा बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाने के बाटा फांटे के पास हुआ। पुलिस के अनुसार कार में सेडिया (जालोर) निवासी एक परिवार के 9 सदस्य सवार थे।

हादसे के बाद कार में फंसे सभी लोग

ये सभी बाड़मेर जिले के कांधी की ढाणी गुड़ामालानी जा रहे थे। इस दौरान रामजी की गोल से गुड़ामालानी हाईवे पर बाटा फांटे के पास कार और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो गाड़ी बुरी तरह से पिचक गई। कार में सवार सभी लोग फंस गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को निकाला गया।

लोगों की मौके पर ही मौत

इस हादसे में पूनमाराम (45) पुत्र ढीमाराम, प्रकाश (28) पुत्र पेमाराम, मनीष (12) पुत्र पूनमाराम, प्रिंस (5) पुत्र मांगीलाल, भागीरथराम (38) पुत्र पोकराराम और पूनमाराम (48) पुत्र भगवानाराम निवासी खारा जालोर समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मांगीलाल (35) पुत्र नैनाराम और बुद्धराम (40) पुत्र कानाराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रकाश (20) पुत्र हरजीराम विश्नोई गंभीर रूप से घायल है, जिसका सांचौर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share this:

Latest Updates