Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ये कैसा प्यार : एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्रा को बीच रास्ते में रोक कुल्हाड़ी से काट डाला

ये कैसा प्यार : एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्रा को बीच रास्ते में रोक कुल्हाड़ी से काट डाला

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक तरफा प्यार में पागल एक युवक ने ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्रा को बीच रास्ते में ही रोक कर कुल्हाड़ी से काट डाला है। यह घटना मंगलवार की सुबह हुई है। हत्यारोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। स्थानीय लोग हत्यारोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे।

छात्रा के मना करने से आक्रोशित था हत्यारोपी

बालोद एएसपी प्रज्ञा मेश्रा के अनुसार छात्रा रोजाना सुबह 6 बजे अपने गांव बरही से करहीभदर गांव शिक्षक से ट्यूशन पढ़ने स्कूटी से जाया करती थी। युवक उससे एक तरफा प्यार करता था। युवक ने छात्रा के सामने कई बार अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन छात्रा ने उससे हर बार मना किया। इसी बात से सिरफिरा आशिक छात्रा से खफा हो गया और गुस्से में उसने छात्रा की हत्या करने का फैसला कर लिया।  आशिक ने छात्रा को मौका देखकर उसे मंगलवार सुबह कुल्हाडी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपित युवक बरही गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share this:

Latest Updates