Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कोलकाता में ममता बनर्जी के आवास के समीप रहने वाले गुजराती दंपत्ति की हत्या से सनसनी, मुख्यमंत्री ने की पुलिस आयुक्त से बात 

कोलकाता में ममता बनर्जी के आवास के समीप रहने वाले गुजराती दंपत्ति की हत्या से सनसनी, मुख्यमंत्री ने की पुलिस आयुक्त से बात 

कोलकाता के भवानीपुर इलाके में स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के पास एक गुजराती दंपति की हत्या से सनसनी फैल गई है। सोमवार देर शाम अशोक शाह और उनकी पत्नी रेशमी के शव हरीश मुखर्जी रोड स्थित फ्लैट से बरामद किये गया थे। खून से लथपथ हालत में मिले शव की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। किस वजह से हत्या हुई है अथवा इसके पीछे कौन लोग हैं, इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है। 

हत्या के वक्त घर में अकेले था दंपती

पुलिस ने बताया कि दंपत्ति की तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो गई है। तीसरी बेटी अपने माता-पिता के साथ रहती थी। सोमवार को वह घर से बाहर गई थी और देर शाम जब लौटी तो देखा कि मां-बाप खून से लथपथ हालत में पड़े हुए हैं। उसने तुरंत पड़ोसियों को एकत्रित किया और पुलिस को सूचना दी गई।

गुजराती दंपती का किसी से नहीं था कोई विवाद

इधर देर रात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को फोन कर घटना के बारे में पूरी जानकारी ली है। उन्होंने घटना की गहन जांच कर जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया। इधर घटना के बाद देर रात के समय इलाके की पार्षद तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भाभी काजरी बनर्जी मौके पर पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि हमारा इलाका काफी शांतिपूर्ण है। जिस दंपत्ति की हत्या हुई है वह भी कभी किसी से नहीं उलझते थे और न ही किसी के साथ उनका कोई विवाद नहीं था।

Share this:

Latest Updates