Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

HIMACHAL PRADESH : पटाखा फैक्ट्री में blast, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 15 से ज्यादा झुलसे, सभी मृतक…

HIMACHAL PRADESH  : पटाखा फैक्ट्री में blast, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 15 से ज्यादा झुलसे, सभी मृतक…

Himachal Pradesh के ऊना में 22 फरवरी को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जबरदस्त ब्लास्ट होने की दुखद खबर आ रही है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की सूचना के अनुसार, इस ब्लास्ट 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। 15 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। इस हादसे में कई लोगों के जिंदा जलने की सूचना है। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों का दल राहत और बचाव कार्य में जुटा है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक महिलाएं हैं और इनमें एक 3 साल की बच्ची भी है। सबकी जिंदा जलने से मौत हो गई है।

ज्यादा मृतक और घायल प्रवासी मजदूर

चश्मदीदों के मुताबिक, धमाका इतना जबरदस्त और भयानक था कि आस-पास की फैक्ट्रियों के शीशे टूट गए। ऊना के उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि यह घटना ऊना जिले के बाथू औद्योगिक क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक मारे गए ज्यादातर लोग और घायल प्रवासी मजदूर हैं। पुलिस और बचाव कर्मी घटनास्थल पर हैं।
सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर है।

आग पर पा लिया गया है काबू

हादसा ठालीवाल इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये अवैध फैक्ट्री थी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने घटना पर दुख जताया और कहा कि ‘हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित एक फैक्ट्री में हुए हादसे में जान गंवाने वालों का समाचार सुनकर मन व्यथित है। ईश्वर से सभी दिवंगतों की शांति, पीड़ित परिजनों को ये आघात सहने की शक्ति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।’

Share this:

Latest Updates