Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

साहस और हिम्मत को सलाम : कैंसर से जूझ रही बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने विग और टकली लुक में शेयर किया साहसिक मैसेज

साहस और हिम्मत को सलाम : कैंसर से जूझ रही बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने विग और टकली लुक में शेयर किया साहसिक मैसेज

बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी इन दिनों बेहद परेशानी में हैं। वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। इस बात का खुलासा पिछले दिनों दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर किया था। इस वीडियो में महिमा बाल्ड लुक में नजर आ रहीं हैं। इस दौरान वह अपने फैंस को कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में बता रही हैं। अब महिमा चौधरी ने  अपना एक और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें वह कभी विग पहने नजर आ रही है तो कभी बिना विंग के एकदम टकली नजर आ रही है। इतनी बड़ी बीमारी से जुड़ने के बाद भी महिमा चौधरी का साहस और हिम्मत देखने के लायक है। उनके साहस और हिम्मत को सलाम।

मरीज को कीमो पड़ने पर झड़ जाते हैं सर के बाल

मालूम हो कि कैंसर के इलाज के दौरान मरीज को कि मोदी जाती है। इसी के प्रभाव से सर के बाल गिर जाते हैं। इस वीडियो में उनके साथ अनुपम खेर भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए महिमा चौधरी ने लिखा- ‘बाल्ड खूबसूरत है और ये है भी, पर कुछ लोगों ने मुझ से यह भी कहा कि विग भी कूल लगती है। इसलिये मैं जो चाहूं कैरी कर सकती हूं। यही नहीं, कई लोगों ने नेचुरल लुक वाली विग लाकर दी। मैंने वो विग लगाई, लेकिन किसी ने नोटिस तक नहीं किया। अनुपम खेर और आप सभी ने मुझे बाल्ड लुक कैरी करने का हौसला दिया। आशा है कि मैं भी सभी को वही कॉन्फिडेंस दूं और ये साबित कर सकूं कि ये कितना अच्छा है।

संकट के दौर में भी महिमा ने साहस का परिचय दिया

महिमा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। महिमा चौधरी ने ऐसे मुश्किल दौर में हिम्मत और साहस का परिचय दिया है और एक मजबूत महिला बनकर दुनिया के सामने आई है।जिसकी वजह हर कोई उनकी सराहना कर रहा है। आपको बता दें कि महिमा चौधरी जल्द ही अनुपम खेर की फिल्म ‘द सिग्नेचर’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। महिमा चौधरी ने इससे पहले अनुपम खेर के साथ फिल्म धड़कन, होप एंड अ लिटिल शुगर और चेस अ गेम प्लान आदि फिल्मों में साथ में स्क्रीन शेयर कर चुकी है।

Share this:

Latest Updates