Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

समुंद्र में 300 साल से जहाज के मलबे में छिपा था 17 बिलियन डॉलर का सोना, अब जाकर मिला

समुंद्र में 300 साल से जहाज के मलबे में छिपा था 17 बिलियन डॉलर का सोना, अब जाकर मिला

समुद्र में लगभग 300 साल पहले डूबे सैन जोस युद्धपोत के मलबे के पास अभी हाल ही में दो समुद्री जहाज मिले थे। अब इन जहाजों के लेकर एक बड़ी खबर निकाल कर सामने आई है। खोजकर्ताओं के अनुसार इन जहाजों में 17 बिलियन डॉलर का सोना लदा था। 62 बंदूकों वाले इस सैन जोस युद्धपोत को अंग्रेजों ने 1708 में डुबो दिया था। बता दें कि इस जहाज को खोजकर्ताओं ने 2015 में खोजा था। लेकिन अब स्पेनिश सरकार ने जहाज के मलबे का फुटेज जारी किया है। समुद्र की सतह पर एक रिमोट कंट्रोल डिवाइस के माध्यम से लिया गया मलबे के फुटेज में देखा जा सकता है कि इसमें कई मूल्यवान वस्तुए और कुछ पीले रंग के सिक्के जैसी धातु मौजूद हैं।

सतह पर बिखरे मिले सोने के सिक्के

फोटो और वीडियो में दिख रहा है कि मुख्य जहाज के पास एक नाव और एक स्कूनर भी है। वाशिंगटन पोस्ट ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि समुद्र में डूबे हुए दोनों जहाज करीब 200 साल पुराने हैं। इनकी खोज करने के लिए दूर से संचालित एक वाहन को देश के कैरिबियन तट से 31000 फीट की गहराई तक भेजा गया था।  रिपोर्ट में कहा गया कि जहाज के आस पास चीनी मिट्टी के बर्तन, कप और पीले रंग के सीक्के के आकृति वाली चीजे मौजूद हैं। संभावना जताई जा रही है कि ये पीले रंग के पदार्थ सोने के सिक्के हो सकते हैं। यह समुद्र की सतह पर पूरी तरह से बिखरा पड़ा है।

जहाज का एक हिस्सा अभी भी पूरी तरह से सुरक्षित

न्यूजवीक के अनुसार समुद्र के नीचे कई सदी बित जाने के बावजूद जहाज का एक हिस्सा और सामान पूरी तरह से सुरक्षित है। समुद्र तल के वीडियो में देखा जा सकता है कि जहाज के मलबे पर एक तोप भी है। अधिकारियों ने कहा कि नौसेना और सरकार के पुरातात्विद विभाग के लोग मलबे के सामान पर मौजूद शिलालेखों के आधार पर प्लेटों की उत्तपत्ति को तलाशने के काम में जुटे हैं।

Share this:

Latest Updates