Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जयराम रमेश को कांग्रेस पार्टी ने संचार, प्रचार और मीडिया विभाग का प्रभारी नियुक्त किया

जयराम रमेश को कांग्रेस पार्टी ने संचार, प्रचार और मीडिया विभाग का प्रभारी नियुक्त किया

अपने राष्ट्रीय नेता जयराम रमेश को कांग्रेस पार्टी ने संचार, प्रचार और मीडिया विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। इस बाबत काग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार की रात एक पत्र जारी कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तत्काल प्रभाव से राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश को पार्टी का महासचिव और संचार, प्रचार एवं मीडिया विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है।

झारखंड के कांग्रेस प्रभारी रह चुके हैं जयराम रमेश

गौरतलब है कि इससे पहले रणदीप सुरजेवाला इस भूमिका में थे। सुरजेवाला पार्टी महासचिव के साथ-साथ कर्नाटक के पार्टी प्रभारी के पद पर बने रहेंगे। हाल ही में पार्टी ने सुरजेवाला को राज्यसभा भेजा है। जयराम रमेश की बात करें तो वाह पहले झारखंड में बतौर प्रभारी का भी काम देख चुके हैं। अभी कुछ दिन पहले हुए हैं राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने जयराम रमेश को उच्च सदन के लिए कर्नाटक से पार्टी का प्रत्याशी बनाया था। अब जयराम रमेश पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को देखने के साथ-साथ राज्यसभा में भी अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

Share this:

Latest Updates