Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

थम नहीं रहा पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, पाकिस्तान में दो हिंदू बहनों से बंदूक दिखा कर दुष्कर्म

थम नहीं रहा पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, पाकिस्तान में दो हिंदू बहनों से बंदूक दिखा कर दुष्कर्म

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पंजाब प्रांत में दो हिंदू नाबालिग बहनों के साथ बंदूक का भय दिखाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने में तीन दिन लगा दिए। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब प्रांत में दो व्यक्तियों द्वारा दो हिंदू बहनों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। दोनों पीड़िता बहनों की उम्र 16 से 17 बताई जा रही है।

मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि

स्थानीय पुलिस अधिकारी इरशाद याकूब ने बताया कि बहावलनगर जिले में रहने वाली 16 और 17 साल की दो बहनें पांच जून की सुबह शौच के लिए गयी थीं। जहां दो व्यक्तियों ने बंदूक दिखा कर उन्हें बंधक बना लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपितों की पहचान उमर अशफाक और काशिफ अली के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

एक गिरफ्तार, दूसरे ने ली अग्रिम जमानत

इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आयी है। पुलिस ने तीन दिन की देरी के बाद यह मामला दर्ज किया, क्योंकि इलाके के कुछ प्रभावशाली लोग पीड़िता के परिवार के साथ मामले को कथित तौर पर सुलझाना चाहते थे। काशिफ अली नामक आरोपित का संबंध एक प्रभावशाली परिवार से है। पुलिस अधिकारी इरशाद याकूब ने कहा कि किशोरियों के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि उमर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि काशिफ अली ने अदालत से अग्रिम जमानत हासिल कर ली है।

Share this:

Latest Updates