Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने 30 साल की इस विधवा की ले ली जान, डेढ़ माह पहले मृतका के पति की हुई थी मौत

एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने 30 साल की इस विधवा की ले ली जान, डेढ़ माह पहले मृतका के पति की हुई थी मौत

Heinous crime. Bihar (बिहार) किशनगंज में एकतरफा इश्क कई बार खूनी बन जाता है जिसका असर सिर्फ एक नहीं बल्कि दोनों ओर पड़ता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के किशनंगज से सामने आया है। जहां एक तीस साल की विधवा के प्यार में पागल युवक ने नाकाम होने पर बेरहमी से हत्या कर डाली। मृतक महिला के पति की डेढ़ महीने पहले ही मौत हुई है। वारदात के बाद से आरोपी युवक फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

3 महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस कर नहीं पूछताछ

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और  जांच शुरू कर दी। दूसरी ओर आरोपी वारदात के बाद से ही फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लग गई है। जिस पड़ोसी के घर के आंगन में महिला की हत्या की गई, उस परिवार की तीन चश्मीद महिलाओं को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

दरवाजे की कुंडी तोड़कर आरोपी ने ताबड़तोड़ किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, 19 जून को महिला पर गांव के ही आरोपी युवक द्वारा चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। उस समय महिला अपने पड़ोसी के घर थी। महिला ने जान बचाने के लिए कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बावजूद हमलावर युवक दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुआ और महिला के पेट और गर्दन पर कई तेज वार किए। मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

Share this:

Latest Updates