Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘बुलडोजर का ब्रेक फेल हो गया या ड्राइवर भाग गया’ जदयू के इस नेता ने BJP के प्रदेश अध्यक्ष से पूछा सवाल और …

‘बुलडोजर का ब्रेक फेल हो गया या ड्राइवर भाग गया’ जदयू के इस नेता ने BJP के प्रदेश अध्यक्ष से पूछा सवाल और …

State JDU (प्रदेश जदयू) प्रवक्ता विधान पार्षद नीरज कुमार ने 19 जून को बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रशासन पर सवाल उठाने वाले संजय जायसवाल बताएं कि उत्तर प्रदेश में जब पुलिस स्टेशन में आग लगा दी गई तो क्यों नहीं कार्रवाई हुई। यूपी की बुलडोजर संस्कृति का क्या हुआ। क्या बुलडोजर का ब्रेक फेल हो गया या ड्राइवर भाग गया।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि लोगों के आक्रोश से डॉ. जायसवाल ने अपना संतुलन खो दिया है। इसलिए वह पुलिस-प्रशासन पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। प्रशासन को जदयू या भाजपा से क्या लेना-देना है। उन्हें हमलावरों से पूछना चाहिए कि वे भाजपा को लक्ष्य क्यों किए हुए हैं।

18 जून को संजय जायसवाल ने कहा था

बता दें कि 18 जून को बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि अग्निपथ के विरोध के नाम पर बिहार में उपद्रव की सुनियोजित साजिश की गई। विपक्षी दलों ने अफवाहों का बाजार गर्म किया है और छात्रों को भड़काया। एक खास एजेंडे के तहत सुनियोजित और संगठित तरीके से विरोधी दलों द्वारा पूरे बिहार को तबाह करने की कोशिश हुई। भाजपा के नेताओं और दफ्तरों को लक्ष्य किया गया है। जो पूरे हिन्दुस्तान में नहीं हुआ, वह बिहार में हो रहा है।

Share this:

Latest Updates