Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गजब का प्रेमी : प्रेग्नेंट लिव इन गर्लफ्रेंड के लिए बन गया बाइक चोर, अंजाम ऐसा…

गजब का प्रेमी : प्रेग्नेंट लिव इन गर्लफ्रेंड के लिए बन गया बाइक चोर, अंजाम ऐसा…

दुनिया में प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं। दुख सहने की तो तमाम घटनाएं सामने आती रहती हैं, मगर कोई अपने लिव-इन गर्लफ्रेंड के लिए बाइक चोर बन जाए तो यह अच्छी बात नहीं है। घर चलाने के लिए ऐसा करना ठीक नहीं है। कुछ और भी किया जा सकता था, लेकिन झारखंड के खूंटी जिले में एक प्रेमी ने ऐसा ही किया। गर्लफ्रेंड के खर्चे ने उसे बाइक चोर बना दिया। गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहने वाले युवक को पैसे कम पड़ रहे थे। ऐसे में उसने अपने साथियों के साथ मिल कर बाइक चुराना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिग है। उसके ठिकाने से पुलिस ने चोरी की 27 बाइक भी बरामद की।

चोरी करके जंगल में छिपा देता था बाइक

युवक ने शुरुआत में एक-दो बाइकें चुराई। लेकिन, फिर उसे यह पेशा अपनी गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने के लिए सही लगा। ऐसे में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शहर में बड़े पैमाने पर बाइक चोरी शुरू कर दी। चोरी की बाइक को आरोपी शहर से बाहर जंगल में छिपा देता था। फिर उसका नंबर प्लेट बदल कर राज्य के बाहर भेज देता था।

Share this:

Latest Updates